34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के तीन छात्रों ने अपनी मेधा और कौशल से शानदार करियर उड़ान भरकर न केवल अपने सपनों को साकार किया है बल्कि संस्थान का भी गौरव बढ़ाया है। बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र लव ठाकुर तथा शांतनु चतुर्वेदी को प्रतिष्ठित कम्पनी डॉक्यूस्फायर रिसर्च सर्विसेज तथा अभिमन्यु चौरसिया को सन फार्मा लिमिटेड में उच्च पैकेज पर सेवा का अवसर मिला है। छात्रों की इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का वातावरण है। जानकारी के अनुसार हाल ही में डॉक्यूस्फायर रिसर्च सर्विसेज के पदाधिकारियों प्रिया सिंह, लोकेश राजपूत तथा राज बंधु गौतम ने कॉलेज परिसर में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों का लिखित और बौद्धिक मूल्यांकन करने के बाद लव ठाकुर तथा शांतनु चतुर्वेदी को कम्पनी में रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयनित किया। इसी तरह देश की अग्रणी फार्मास्युटिकल कम्पनी सन फार्मा लिमिटेड ने अभिमन्यु चौरसिया का उच्च पैकेज पर प्रोडक्शन ऑफिसर के पद पर चयन किया। तीनों चयनित छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान की उच्चस्तरीय शिक्षा प्रणाली तथा प्लेसमेंट ऑफिसर सौम्यदीप मुखर्जी तथा मनु शर्मा के कुशल मार्गदर्शन को दिया। आर.के. एज्यूकेशनल हब के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेश मनोज अग्रवाल तथा संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) हिमांशु चोपड़ा ने तीनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता तीनों छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का नतीजा है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जो छात्र मेहनत करेगा तथा अपने उद्देश्यों से भटकेगा नहीं उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि फार्मेसी का क्षेत्र स्वास्थ्य सेवा में करियर के लिए सबसे स्थिर और तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। युवा डी.फार्मा, बी.फार्मा और एम.फार्मा के बाद अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करियर संवार सकते हैं। निदेशक प्रो. (डॉ.) हिमांशु चोपड़ा ने कहा कि तीनों छात्रों की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। प्रो. चोपड़ा ने कहा कि राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी को लगातार मिल रही उपलब्धियां अच्छे शैक्षिक वातावरण से ही सम्भव हो रही हैं। उन्होंने कहा कि करियर में सफलता के लिए सबसे जरूरी है सही समय पर सही स्किल्स का इस्तेमाल। छात्र किताबी ज्ञान के साथ ही अच्छी कम्युनिकेशन स्किल से अपने करियर को उच्च स्तर तक ले जा सकते हैं। प्रो. चोपड़ा ने कहा कि छात्र अपने कौशल में जितना इजाफा करेंगे तरक्की की राह उतना ही सुगम होगी। संस्थान के शिक्षकों ने भी चयनित छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.