34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय स्पोर्स्ट्स फिएस्टा 2026 के तीसरे और आखिरी दिन विश्वविद्यालय के इनडोर और आउटडोर खेल मैदानों पर बास्केट बाल, टग आफ वार(रस्सा खिंचाई), सैवन स्टोन(पिठ्ठू), फुटबाल, बास्केट बाल, कैरम, टेबल टेनिस, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, शार्टपुट की फाइनल भिड़ंत हुई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों ने अपने अंतिम मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का जबर्दस्त प्रदर्शन किया। बास्केट बाल (पुरुष) में फाइनल भिड़ंत अरावली हाउस और शिवालिक हाउस की टीमों के बीच हुई। शिवालिक हाउस की टीम ने विजय हासिल की और स्वर्ण पदक हासिल किया। अरावली हाउस ने दूसरा हासिल कर रजत और नीलगिली हाउस की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। बास्केट बाल (महिला) में फाइनल भिड़ंत अरावली हाउस और विध्यांचल हाउस के बीच हुई। विंध्याचल हाउस की टीम ने अरावली हाउस को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अरावली हाउस की टीम को रजत पदक मिला वहीं नीलगिरी हाउस ने शिवालिक हाउस की टीम को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। टग आफ वार (महिला) में अरावली हाउस की टीम ने विध्यांचल की टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। विध्यांचल हाउस को रजत पदक मिला। शिवालिक हाउस की टीम ने नील गिरी को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। टग आफ वार(पुरुष) में विध्यांचल की टीम ने नीलगिरी हाउस की टीम को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। नीलगिरी हाउस की टीम रजत पदक हासिल हुआ। वहीं शिवालिक हाउस की टीम ने अरावली हाउस की टीम को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। कैरम (पुरुष एकल) में शिवालिक हाउस के राज कुंवर सिंह ने विध्यांचल हाउस के ईशू को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। विध्यांचल हाउस के ईशु को रजत पदक मिला। नील गिरी हाउस संदीप ने अरावली हाउस के हर्ष यादव को हराकर कांस्य पदक जीता। कैरम (महिला एकल) नीलगिरी हाउस और अरावली हाउस के बीच फाइनल भिड़ंत हुई। नीलगिरी हाउस की कीर्ति शर्मा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अरावली हाउस की तृप्ति को रजत पदक। विध्यांचल हाउस की महक अग्रवाल ने शिवालिक हाउस राखी को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। कैरम (पुरुष डबल) विध्यांचल के अभव और ईशु ने शिवालिक हाउस के राज कुंवर और आर्यन चौधरी हराकर स्वर्ण पदक जीता। शिवालिक हाउस ने रजत पदक पर कब्जा किया। नीलगिरी हाउस के प्राइस गौतम और जानी प्रनीत कुमार ने अरावली हाउस के मनीष और संजोग को हराकर कांस्य पदक जीता। कैरम (महिला डबल) अरावली हाउस तृप्ति राज और मुस्कान ने नीलगिरी हाउस की साक्षी और गौरी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। नीलगिरी हाउस ने रजत पदक जीता। विध्यांचल हाउस की महक और साला उज्ज्वला ने शिवालिक हाउस की आरोही गुप्ता और प्राची चौधरी हराकर कांस्य पदक जीता। लंबी कूद(महिला) में विध्यांचल हाउस की अदिति चौहान ने स्वर्ण पदक, शिवालिक हाउस की अंजलि ने रजत पदक और नीलगिरी हाउस की प्रिया ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। लंबी कूद(पुरुष) में अरावली हाउस के मोहित कुमार ने स्वर्ण पदक, शिवालिक हाउस के हरित ने रजत और नीलगिरी हाउस के गिरीश ने कांस्य पदक जीता। जैवलिन थ्रो(महिला) में विध्यांचल हाउस की खुशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, विध्यांचल हाउस की ही नंदनी चतुर्वेदी ने रजत पदक पर कब्जा किया और अरावली की एंजल हरीना को कांस्य पदक हासिल हुआ। जैवलिन थ्रो(पुरुष) में शिवालिक हाउस सौरभ सिंह 38.50मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक हासिल किया। विध्यांचल हाउस के मनीष ने रजत और विध्यांचल के ही दीपक ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। शार्टपुट (पुरुष) में शिवालिक हाउस के प्रतीक चौधरी ने स्वर्ण पदक, विध्यांचल के उदय कुमार ने रजत पदक और नीलगिरी के विकास बाबू ने कांस्य पदक जीता। शार्टपुट(महिला)में नीलगिरी हाउस की निशा ने स्वर्ण, विध्यांचल की शिवानी ने रजत और विध्यांचल की नंदनी चतुर्वेदी ने कांस्य पदक हासिल किया। डिस्कस थ्रो(महिला) में अरावली की प्रांजल ने स्वर्ण, विध्यांचल की यशस्वी ने रजत और नीलगिरी की गरिमा मिश्रा ने कांस्य जीता। डिस्कस थ्रो(पुरुष) में विध्यांचल के उदय कुमार, नीलगिरी के विकास बाबू ने रजत और शिवालिक हाउस के गौतम वर्मा ने कांस्य पदक जीता। स्टूडेंट स्पोर्ट्स क्लब की जाह्नवी और अदिति ने परिणामों के संकलन में विशेष भूमिका निभाई।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.