34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June,
2019
मथुरा माउंट हिल अकादमी लक्ष्मी नगर राया रोड का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री निरंजन सिंह धनगर जी, चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक मथुरा तथा बीके कृष्णा दीदी उपस्थित रहीं। उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। श्री निरंजन सिंह धनगर जी तथा बीके कृष्णा दीदी ने विद्यालय भवन का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। यह शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगा। विशिष्ट अतिथि बीके कृष्णा दीदी ने अपने उद्बोधन में संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती बरखा वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। उन्होनें अकैडमी के शैक्षणिक दृष्टिकोण, आधुनिक सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार ने विद्यालय में दी जाने वाली विशेष सुविधाओं तथा योजनाओं विवरण दिया l छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि श्री निरंजन सिंह धनगर जी ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की सबसे मजबूत नींव है। आज के युग में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यावहारिक कौशल की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच शैक्षिक अंतर को कम करने के लिए ऐसे आधुनिक शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता पर बल दिया विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेश वर्मा द्वारा शैक्षिक दृष्टि पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक कक्षाएँ, स्मार्ट क्लासरूम, योग्य एवं अनुभवी शिक्षक, खेलकूद की समुचित व्यवस्था तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समारोह में श्री प्रदीप सोलंकी जी श्री सचिन यादव जी श्री नरेंद्र गौतम श्री रजनीश शर्मा जी तथा संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.