34ºc, Sunny
Tuesday, 18th June, 2019
मथुरा। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के शैक्षिक संस्थानों के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर, के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट, राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी तथा राजीव इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को योग गुरुओं के मार्गदर्शन में यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कर 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संस्थान प्रमुखों ने छात्र-छात्राओं को जीवन में योग की महत्ता बताते हुए कहा कि सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन योगाभ्यास कर हम तन-मन से स्वस्थ और प्रसन्न रह सकते हैं। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने सभी गुरुजनों तथा छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। डॉ. अग्रवाल ने अपने संदेश में प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश ही योग का जन्मदाता है। यहीं से योग पूरी दुनिया में प्रसारित हुआ। आज पूरा विश्व स्वास्थ्य लाभ के लिए योग का सहारा ले रहा है। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में यौगिक क्रियाएं स्पोर्स्व आफीसर डॉ. सोनू शर्मा ने कराईं। इस अवसर पर प्राचार्य एवं डीन डॉ. आर.के. अशोका ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हमें प्रतिदिन यौगिक क्रियाएं करनी चाहिए क्योंकि योग शरीर, मन, चेतना और आत्मा को संतुलित करता है। उन्होंने कहा कि यौगिक क्रियाएं जहां हमें शारीरिक और मानसिक परेशानियों से मुकाबला करने की शक्ति प्रदान करती हैं वहीं इससे हमारा मस्तिष्क तनावमुक्त और शांतचित्त रहता है। डॉ. वी.पी. पांडेय तथा डॉ. राहुल गोयल ने भी नियमित योगाभ्यास से होने वाले फायदे बताए। के.डी. डेंटल कॉलेज में यौगिक क्रियाएं योग गुरु सौरभ सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुईं। इस अवसर पर प्राचार्य और डीन डॉ. मनेष लाहौरी ने बताया कि योग आत्मा से परमात्मा का मिलन है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में योग अपनी पहचान बना रहा है, मगर इसके आध्यात्मिक स्वरूप को जानने वाले लोग बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि आज समूची दुनिया योग की महत्ता को मान रही है। डॉ. लाहौरी ने कहा कि योग को हम जब दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे तभी इसके लाभ महसूस कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर के.डी. डेंटल कॉलेज में हुए योगाभ्यास में विभागाध्यक्ष डॉ. विनय मोहन, डॉ. सोनल, डॉ. उमेश, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. नवप्रीत, प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया आदि ने भी हिस्सा लिया। जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में यौगिक क्रियाएं योग प्रशिक्षक दर्शना उपाध्याय और स्पोर्ट्स आफीसर लोकेश शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुईं। रजिस्ट्रार विपिन धीमान, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्य नमस्कार कर उससे होने वाले फायदे जाने। इस अवसर पर निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है। योग का प्रभाव तन ही नहीं बल्कि मन पर भी अच्छा पड़ता है। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। प्रधानाध्यापिका प्रिया मदान ने छात्र-छात्राओं को बताया कि योग-प्राणायाम के नियमित अभ्यास से हमारा शरीर रोग प्रतिरोधी बन जाता है। हम प्रतिदिन योगाभ्यास कर अपने आपको शांतचित्त रख सकते हैं। तन-मन को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग से शरीर को कोई नुकसान भी नहीं होता।
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Fans
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit. Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit sed do eiusmod ipsum dolor sit lorem ipsum dolor sit.